आतंकी फंडिंग मामला: कोलकाता की ट्रैवल कंपनी के मालिक मसूद आलम से एनआईए की पूछताछ
कोलकाता : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले में कोलकाता स्थित एक टूर एंड ट्रैवल फर्म के मालिक मसूद आलम से पूछताछ कर रही है। एनआईए ने मसूद आलम को पूछताछ के लिए बुलाया था। सोमवार को मसूद आलम…

कोलकाता : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले में कोलकाता स्थित एक टूर एंड ट्रैवल फर्म के मालिक मसूद आलम से पूछताछ कर रही है। एनआईए ने मसूद आलम को पूछताछ के लिए बुलाया था। सोमवार को मसूद आलम एनआईए के न्यू टाउन स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि इस ट्रैवल फर्म के व्यावसायिक खाते से विभिन्न आतंकी संगठनों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई है। यही नहीं, इसी खाते से हाल ही में गिरफ्तार किए गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उप-निरीक्षक मोती राम जाट के खाते में भी छोटी-छोटी रकम भेजी गई थी। मोती राम को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में एनआईए ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, जांच में इस फर्म के खाते से कई संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले हैं। एनआईए ने 31 मई को इस मामले में कोलकाता के कई इलाकों में छापेमारी की थी, जिसमें दक्षिण कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड स्थित इस टूर एंड ट्रैवल फर्म का कार्यालय भी शामिल था।
इससे पहले एनआईए ने मसूद आलम का मोबाइल फोन जब्त कर उसमें मौजूद संदेशों और लेनदेन की जानकारी खंगाली थी। इसके अलावा कार्यालय में रखे कंप्यूटर और दस्तावेजों की भी जांच की गई थी।
जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह फर्म पाकिस्तानी स्रोतों से आने वाली रकम को सीधे आतंकी संगठनों या संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए एक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी। सीधे पैसे भेजने के बजाय पहले इस फर्म के खाते में रकम ट्रांसफर की जाती और फिर वहां से आगे भेजी जाती थी।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
