द इंडियन व्यू

आईसीसी रैंकिंग : रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर, भारत का दबदबा कायम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर जारी चर्चाओं के बीच दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को आईसीसी की नवीनतम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए। साभार : गूगल आईपीएल 2025 के बाद से…

Ragwendra P Singh
August 13, 2025
3 min read
आईसीसी रैंकिंग : रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर, भारत का दबदबा कायम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर जारी चर्चाओं के बीच दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को आईसीसी की नवीनतम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए।

साभार : गूगल

आईपीएल 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने वाले रोहित ने एक स्थान के फायदे से पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ा जो कैरेबिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में संपन्न एकदिवसीय श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद तीसरे स्थान पर आ गए।

रोहित के 756 अंक हैं और वह भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (784) से पीछे हैं जो पहले नंबर पर बने हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 736 अंक के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं।

रोहित और कोहली दोनों ने टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में खेलना जारी रखने की इच्छा व्यक्त की है। दोनों स्टार बल्लेबाज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला खेल सकते हैं और उन्होंने लय में लौटने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

मौजूदा रैंकिंग में भारत के पांच बल्लेबाज शीर्ष 15 में हैं जिसमें श्रेयस अय्यर आठवें और केएल राहुल 15वें स्थान पर हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को फायदा हुआ है।

टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती दो मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और दाएं हाथ का यह आक्रामक बल्लेबाज छह स्थान के सुधार से 10वें पायदान पर है। डेविड के टीम के साथी कैमरन ग्रीन छह स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं।

डार्विन में दूसरे टी20 में 125 रन की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस लंबी छलांग लगाते हुए 21वें स्थान पर आ गए हैं। पिछली रैंकिंग में वह शीर्ष 100 से बाहर थे। उनकी पारी से दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-1 से बराबरी हासिल की।

बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स (12 स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर) जबकि गेंदबाजों की सूची में जोश हेजलवुड (तीन स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर), कागिसो रबादा (15 स्थान के फायदे से 44वें स्थान पर) और लुंगी एनगिडी (14 स्थान के फायदे से 50वें स्थान पर) को फायदा हुआ है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 के क्लीनस्वीप के दौरान अच्छे प्रदर्शन से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी 9.12 की औसत से 16 विकेट चटकाकर श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। वह एक स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर आ गए।

हेनरी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ा। दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर मौजूद रबादा ही उनसे आगे हैं।

न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र (15 स्थान के फायदे से 23वें पायदान पर), डेवोन कॉनवे (सात स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर) और हेनरी निकोल्स (छह स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर) को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।