आईसीसी नॉकआउट मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का दबदबा
भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली और भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस है, उनका रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में दमदार है। साभार : गूगल वर्ल्ड कप 2027 की टीम का हिस्सा…

भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली और भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस है, उनका रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में दमदार है।

वर्ल्ड कप 2027 की टीम का हिस्सा ये दोनों दिग्गज शायद न हों, लेकिन इन दोनों का योगदान टीम इंडिया के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में जिस तरह का रहा है, उसको नकारा नहीं जा सकता।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के आसपास कोई भी बल्लेबाज आईसीसी के नॉकआउट मैचों में रन बनाने के मामले में नहीं है। विराट और रोहित के बल्ले से कई बड़े-बड़े स्कोर आईसीसी के नॉकआउट मैचों में निकले हैं। रोहित शर्मा ने दो और विराट कोहली ने एक शतक जड़ा है, जबकि 3 अर्धशतक विराट कोहली ने और 2 अर्धशतक रोहित शर्मा ने जड़े हैं।
विराट कोहली के आईसीसी नॉकआउट मैचों में रनों की संख्या 939 है और रोहित शर्मा ने 780 रन बनाए हैं। कोई भारतीय खिलाड़ी इन दो दिग्गजों के आसपास भी नहीं हैं। सचिन तेंदुलकर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन आईसीसी नॉकआउट मैचों में बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
आईसीसी नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट और रोहित के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 731 रन बनाए हैं, जबकि चौथे नंबर पर विराजमान सचिन तेंदुलकर ने 657 रन बनाए हैं। श्रीलंका की टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 595 रन आईसीसी के नॉकआउट मैचों में जड़े हैं।
विराट कोहली के नाम एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया हुआ है।
आईसीसी नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक रन
939 रन - विराट कोहली (52.16 औसत)
780 रन - रोहित शर्मा (43.33 औसत)
731 रन - रिकी पोंटिंग (45.68 औसत)
657 रन - सचिन तेंदुलकर (50.53 औसत)
595 रन - कुमार संगकारा (39.67 औसत)
546 रन - केन विलियमसन (45.50 औसत)
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
