आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए प्रतिका रावल पर लगा जुर्माना
नई दिल्ली : भारत की सलामी बल्लेबाज़ प्रतिका रावल पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला वनडे मुकाबले में आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह मैच बुधवार को…

नई दिल्ली : भारत की सलामी बल्लेबाज़ प्रतिका रावल पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला वनडे मुकाबले में आईसीसी आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह मैच बुधवार को साउथैम्प्टन में खेला गया था। रावल पर आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन का आरोप लगा, जो किसी खिलाड़ी, अंपायर, मैच रेफरी या दर्शकों के साथ “अनुचित शारीरिक संपर्क” से संबंधित है।
इस उल्लंघन के साथ, रावल के अनुशासनिक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है। यह उनका पिछले 24 महीनों में पहला अपराध था। रावल को दो अलग-अलग घटनाओं में अनुचित शारीरिक संपर्क का दोषी पाया गया। पहली घटना 18वें ओवर में हुई जब वह सिंगल दौड़ते समय इंग्लैंड की गेंदबाज़ लॉरेन फाइलर से टकरा गईं। दूसरी घटना अगले ओवर में हुई,जब आउट होकर पवेलियन लौटते समय उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन से टकराव किया।
इस बीच, इंग्लैंड महिला टीम पर धीमे ओवर रेट के कारण मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। तय समय में ओवर पूरे न करने के कारण उन्हें एक ओवर पीछे पाया गया। यह कार्रवाई आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत की गई है, जिसमें धीमे ओवर रेट की स्थिति में प्रत्येक ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
रावल और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने अपने अपराध स्वीकार किए और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल की मैच रेफरी सारा बार्टलेट द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। इस वजह से किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। चार्ज लगाने वाले अंपायरों में सुए रेडफर्न, जैक्लिन विलियम्स, थर्ड अंपायर एना हैरिस, और फोर्थ अंपायर रॉब व्हाइट शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
