आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स की दमदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर शीर्ष पर कायम
मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) : पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष…

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) : पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा। इससे पहले दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने मुल्लांपुर स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।
पंजाब की पारी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 3 रन पर ही प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 182 रन की बड़ी साझेदारी की। प्रियांश ने 93 रन और कोनोली ने 87 रन बनाए।
अंत में नेहल वाधेरा (13), शशांक सिंह (17) और मार्कस स्टोयनिस (29) की तेज पारियों ने टीम को 250 के पार पहुंचाया। लखनऊ की ओर से एम सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली।
255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत तेज रही और टीम ने 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि ऐडन मार्करम (42), मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (35) ने योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।
गेंदबाजी में मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटका।
इस जीत के साथ पंजाब 11 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि लखनऊ लगातार तीसरी हार के बाद आठवें स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
