द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026 : डेब्यू मैच में छाए डीसी के माधव तिवारी, कहा,“मैं 100% गेंदबाज और 100% बल्लेबाज हूं”

धर्मशाला : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2026 में सोमवार को धर्मशाला में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया। आईपीएल 2026 में अपना पहला पूरा…

Ragwendra P Singh
May 12, 2026
2 min read
आईपीएल 2026 : डेब्यू मैच में छाए डीसी के माधव तिवारी, कहा,“मैं 100% गेंदबाज और 100% बल्लेबाज हूं”

धर्मशाला : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2026 में सोमवार को धर्मशाला में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया। आईपीएल 2026 में अपना पहला पूरा मुकाबला खेल रहे 22 वर्षीय माधव ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान देकर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

 

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों पर 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि दिल्ली के युवा गेंदबाज माधव तिवारी ने उन्हें आउट कर पंजाब को बड़ा झटका दिया। माधव ने अपने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने कूपर कोनोली को भी धीमी बाउंसर पर पवेलियन भेजा।

 

मैच के बाद माधव तिवारी ने कहा, “सबसे पहले मैं टीम मैनेजमेंट को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया। अगर चीजें आपके हाथ में नहीं होतीं तो आपको हर प्रैक्टिस सेशन में खुद को बेहतर बनाना पड़ता है। मैंने गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल सर के साथ अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया और बल्लेबाजी कोच इयान बेल के साथ रेंज-हिटिंग पर मेहनत की।”

 

उन्होंने आगे कहा, “मैं खुद को 100 प्रतिशत गेंदबाज और 100 प्रतिशत बल्लेबाज मानता हूं।”

 

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अक्षर पटेल ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

 

माधव तिवारी ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और मात्र 8 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी छोटी लेकिन तेज पारी दिल्ली की जीत में बेहद अहम साबित हुई।

 

यह धर्मशाला के मैदान पर किसी भी टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।