द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026: जॉश इंग्लिस मुंबई पहुंचे, 4 मई को एलएसजी के लिए खेल सकते हैं

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच जॉश इंग्लिस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इंग्लिस भारत पहुंच चुके हैं और मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ जुड़ गए हैं। वह 4…

Ragwendra P Singh
May 2, 2026
2 min read
आईपीएल 2026: जॉश इंग्लिस मुंबई पहुंचे, 4 मई को एलएसजी के लिए खेल सकते हैं

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच जॉश इंग्लिस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इंग्लिस भारत पहुंच चुके हैं और मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ जुड़ गए हैं। वह 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

इंग्लिस की उपलब्धता को लेकर पहले काफी विवाद हुआ था। उन्होंने इस सीज़न में सीमित उपलब्धता का हवाला देते हुए पंजाब किंग्स द्वारा रिटेंशन को ठुकरा दिया था, जिस पर टीम के एक सह-मालिक ने उन्हें गैर-पेशेवर तक बता दिया था। पिछले सीज़न में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इंग्लिस को इस बार एलएसजी ने 8.6 करोड़ रुपये में खरीदा।

 

31 वर्षीय इंग्लिस का रिकॉर्ड मुंबई के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने बुमराह के खिलाफ दो मैचों में 34 गेंदों पर 52 रन बनाए हैं। खासकर आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में उन्होंने एक ही ओवर में 20 रन जड़कर मैच का रुख बदल दिया था।

 

एलएसजी के लिए इंग्लिस की एंट्री ऐसे समय में हुई है, जब टीम अंक तालिका में निचले पायदान पर संघर्ष कर रही है। टीम ने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं, जबकि उनका मुकाबला भी समान स्थिति में खड़ी मुंबई इंडियंस से होगा। इंग्लिस शनिवार शाम वानखेड़े स्टेडियम में टीम के साथ अभ्यास करेंगे। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 162 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 278 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

 

अजमतुल्लाह उमरजई 7 मई को लौटेंगे

 

अजमतुल्लाह उमरजई 7 मई को दोबारा पंजाब किंग्स के साथ जुड़ेंगे। उनकी मां के निधन के कारण वह स्वदेश लौट गए थे। टीम ने 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

 

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "पूरी टीम की ओर से मैं अजमत और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हम इस मुश्किल समय में उनके साथ हैं।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।