आईपीएल रोमांच के बीच टीम इंडिया का ऐलान, अफगानिस्तान सीरीज के लिए कौन मारेगा बाजी?
आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। प्लेऑफ्स के लिए जंग जारी है। तीन पायदानों के लिए 7 टीमों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। इस बीच भारतीय टीम का ऐलान होना है। मंगलवार 19 मई को भारत की वनडे और टेस्ट टीम…

आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। प्लेऑफ्स के लिए जंग जारी है। तीन पायदानों के लिए 7 टीमों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। इस बीच भारतीय टीम का ऐलान होना है।
मंगलवार 19 मई को भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली सीरीज के लिए होना है। एकमात्र टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी। टीम की घोषणा आधिकारिक तौर पर तो कल होगी, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि कौन-कौन इसका दावेदार है।
भारतीय टीम 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलती हुई नजर आई। इस टीम में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीने जाने की बात हो रही है। जायसवाल को उपकप्तानी दी जा सकती है।

वहीं, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनका जगह आकिब नबी डार को मौका मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में उनको सीधे मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में संभावित टीम कैसी हो सकती है? उसे आप नीचे देख सकते हैं।
संभावित भारतीय टेस्ट टीम
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और आकिब नबी डार
वहीं, अगर बात वनडे सीरीज के लिए संभावित टीम की करें तो सिलेक्टर 15 सदस्यीय टीम के साथ ही जाएंगे। यहां जसप्रीत बुमराह की जगह प्रिंस यादव को मौका मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, डेब्यू उनका भी दूर लग रहा है।
आईपीएल में भले ही उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मैनेजमेंट और कप्तान कोर टीम के साथ जाएगा। यशस्वी जायसवाल का पत्ता कट सकता है, क्योंकि अब बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर ईशान किशन को देखा जा रहा है और ऋषभ पंत के बाहर होने की संभावना है। ईशान मिडिल ऑर्डर में भी वनडे टीम में खेल सकते हैं और टॉप ऑर्डर में तो वे दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं।
संभावित भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
