द इंडियन व्यू

आईपीएल में बेंच पर बैठे रहे अर्जुन, पर निजी जिंदगी में शुरू की नई पारी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। साभार : गूगल अर्जुन की मंगनी सानिया चंडोक से हुई है, जो मशहूर कारोबारी रवि घई की पौत्री…

Ragwendra P Singh
August 13, 2025
2 min read
आईपीएल में बेंच पर बैठे रहे अर्जुन, पर निजी जिंदगी में शुरू की नई पारी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है।

साभार : गूगल

अर्जुन की मंगनी सानिया चंडोक से हुई है, जो मशहूर कारोबारी रवि घई की पौत्री हैं। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा नाम है और इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल व मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं। आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन देखने को नहीं मिला क्योंकि उन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। इस वजह से उनके नाम कोई रन, विकेट या अन्य आंकड़े दर्ज नहीं हो पाए और उनका पूरा सीजन बेंच पर बीता।

अब तक अर्जुन तेंदुलकर 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट-ए और 24 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 33.51 की औसत से 37 विकेट और 23.13 की औसत से 532 रन बनाए हैं।

लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 25 विकेट (औसत 31.2) और 102 रन (औसत 17) दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में अर्जुन ने 25.07 की औसत से 27 विकेट झटके हैं और 13.22 की औसत से 119 रन बनाए हैं।

वे घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम से खेलते हैं, इससे पहले वह मुंबई के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल में अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3 विकेट और 13 रन बनाए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।