गनेमत सेखों 70 के स्कोर के साथ टॉप-8 की दौड़ में
नई दिल्ली : भारत की गनेमत सेखों ने 75 में से 70 टारगेट हिटकर कजाखस्तान के अल्माटी स्थित आसानोव शूटिंग क्लब में आज शुरू हुए इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्डकप शॉटगन के पहले दिन का समापन शीर्ष आठ स्थानों…

नई दिल्ली : भारत की गनेमत सेखों ने 75 में से 70 टारगेट हिटकर कजाखस्तान के अल्माटी स्थित आसानोव शूटिंग क्लब में आज शुरू हुए इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्डकप शॉटगन के पहले दिन का समापन शीर्ष आठ स्थानों से केवल एक अंक पीछे रहते हुए किया।
चंडीगढ़ की इस शूटर, जिन्होंने तीन साल पहले इसी रेंज पर रजत पदक जीता था, प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने की दौड़ में सबसे बेहतर स्थिति में रहने वाली भारतीय रहीं। क्वालिफिकेशन के बाकी 50 टारगेट और पुरुष व महिला दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे।
पुरुष वर्ग में ओलंपियन मैराज अहमद खान ने पहले सीरीज़ में परफेक्ट 25 का स्कोर किया और उसके बाद अगली दो सीरीज़ में 23-23 का स्कोर बनाते हुए पहले दिन का समापन 71 अंकों के साथ किया, जिससे वह फिलहाल 27वें स्थान पर हैं।
एक अन्य ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरूका ने भी अपनी पहली सीरीज़ में परफेक्ट 25 का स्कोर किया, लेकिन अगली दो राउंड में 23 और 21 ही बनास के और दिन का अंत 69 के स्कोर के साथ किया। प्रतियोगिता में तीसरे भारतीय, राष्ट्रीय चैंपियन गुरजोत सिंह खंगूरा ने 22, 24 और 24 की सीरीज़ के साथ कुल 70 का स्कोर बनाया।
रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे भावतेग सिंह गिल और अभय सिंह सेखों ने क्रमशः 71 (24, 24, 23) और 70 (23, 24, 23) का स्कोर किया। महिला वर्ग में ओलंपियन और राष्ट्रीय चैंपियन राइज़ा ढिल्लों ने अपनी पहली तीन सीरीज़ में 22, 23 और 24 का स्कोर करते हुए पहले दिन का अंत 69 अंकों के साथ किया, जबकि परिनाज़ ढालीवाल ने 22, 21 और 23 के साथ कुल 66 का स्कोर बनाया।
रैंकिंग अंक के लिए खेल रहीं वंशिका तिवारी और रश्म्मी राठौर ने क्रमशः 66 (24, 21, 21) और 62 (20, 21, 21) का स्कोर किया। यह सीज़न का दूसरा शॉटगन वर्ल्ड कप है, जबकि पहला अप्रैल में मोरक्को के टांजीयर में संपन्न हुआ था, जहां भारतीय खिलाड़ी कोई पदक हासिल नहीं कर सके थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
