द इंडियन व्यू

असम में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन तक हिली धरती

गुवाहाटी : पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 04.17.40 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। लोगों के बीच दहशत फैल गई। झटके काफी समय तक महसूस किए गए। असम समेत…

Ragwendra P Singh
January 5, 2026
1 min read
असम में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन तक हिली धरती

गुवाहाटी : पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 04.17.40 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। लोगों के बीच दहशत फैल गई। झटके काफी समय तक महसूस किए गए।

 

असम समेत पड़ोसी राज्यों मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम के साथ ही भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन में इस मध्यम तीव्रता के भूकंप का असर रहा। हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।

 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिले से 14 किलोमीटर दूर 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का एपिक सेंटर 26.37 उत्तरी अक्षांश और 92.29 पूर्वी देशांतर पर रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।