द इंडियन व्यू

असम में हाथियों से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

गुवाहाटी : असम में शनिवार तड़के बड़े हादसे में 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन सहित ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के हताहत या…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
2 min read
असम में हाथियों से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

गुवाहाटी : असम में शनिवार तड़के बड़े हादसे में 20507 डाउन सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन सहित ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 2:17 बजे लामडिंग मंडल के अंतर्गत जमुनामुख–कामपुर सेक्शन में हुई, जो गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेनें और लिमडिंग मंडल मुख्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बहाली कार्य शुरू किया गया।

 

यात्रियों की सहायता के लिए गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर हैं— 0361-2731621, 0361-2731622 और 0361-2731623। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक तथा लामडिंग मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

 

रेलवे की तरफ से बताया गया कि पटरी से उतरे डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन सुबह 6:11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। गुवाहाटी में अतिरिक्त कोच जोड़ कर ट्रेन आगे की यात्रा शुरू करेगी।

 

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना ऐसे स्थान पर हुई है जो घोषित हाथी गलियारा नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखकर आपात ब्रेक लगाया, इसके बावजूद हाथी ट्रेन से टकरा गए।

 

इस बीच, प्रभावित सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। रेल यातायात सामान्य करने के लिए बहाली का कार्य जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।