अश्विन का टीम मैनेजमेंट पर हमला: 'टेस्ट मैच गेंदबाज जिताते हैं, बल्लेबाज नहीं'
क्या मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने बॉलिंग क्वालिटी से समझौता किया और बल्लेबाजी में गहराई रखी और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा? पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों को 10 विकेट निकालने में करीब 157 ओवर लगे और…

क्या मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने बॉलिंग क्वालिटी से समझौता किया और बल्लेबाजी में गहराई रखी और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा? पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों को 10 विकेट निकालने में करीब 157 ओवर लगे और इंग्लैंड ने 669 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

पूरे मैच में सिर्फ 24 विकेट ही गिरे और नतीजा ड्रॉ के रूप में आया। सीरीज का नतीजा भारत के पक्ष में नहीं आएगा, लेकिन इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का मौका है, जबकि भारत सीरीज सिर्फ बराबर कर सकता है। इस बीच आर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि सीरीज से पहले बहुत से लोग गिल से खुश नहीं थे और उनकी तकनीक पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब उनका मुंह बंद है। उन्होंने कहा, "शुभमन गिल ने क्या शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्होंने अपनी तकनीक पर काम किया है।
कप्तान के तौर पर उनका मैच अच्छा नहीं रहा, जिस तरह से उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को देर से गेंदबाजी सौंपी, यह एक बड़ी रणनीतिक गलती थी, लेकिन ऐसा होता है। वह एक युवा कप्तान हैं और गलतियां करके ही सीखेंगे और मुझे उम्मीद है कि वह तेजी से सीखेंगे।"
अश्विन ने कहा कि सीरीज के दौरान, भारत रणनीतिक रूप से काफी सामान्य नजर आया, लेकिन अब उन्हें एक अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को खिलाने का फैसला लेना होगा।
अश्विन ने गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर को सलाह देते हुए कहा, "अब सुधार करो और कृपया यह फैसला लो। इस फैसले के बाद भी तुम हार सकते हो, लेकिन यह फैसला जरूर लो, क्योंकि टेस्ट बैटिंग की गहराई से नहीं जीते जाते; बल्लेबाजी की गहराई से मैच ड्रॉ होते हैं। टेस्ट मैच ऐसे गेंदबाजों से जीते जाते हैं, जिनमें विकेट लेने की क्षमता हो।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
