द इंडियन व्यू

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण : किशोरी के साथ गलत काम करने के बाद उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर मोतिहारी नगर थाना के एक मुहल्ला निवासी किशोरी की पिता ने नगर थाना…

Ragwendra P Singh
June 15, 2025
2 min read
अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण : किशोरी के साथ गलत काम करने के बाद उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है।

घटना को लेकर मोतिहारी नगर थाना के एक मुहल्ला निवासी किशोरी की पिता ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है।इसमें बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघिया सागर निवासी ओजैर आलम, सोहैल आलम सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है।

पीड़िता के पिता ने आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी की चर्चा ओजैर आलम के साथ चल रही थी। इस बीच ओजैर आलम उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर, इंस्टाग्राम का यूजर आई डी व पासवर्ड बहला-फुसलाकर ले लिया। करीब तीन माह पूर्व जब उसकी पुत्री कोचिंग जा रही थी।इसी बीच आरोपित ने उसकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक्स में कुछ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में गलत संबंध बनाया तथा उसका वीडियो व फोटो खींच लिया। कुछ दिन बाद जब उसे पता चला कि आरोपित औजेर आलम हथियार की खरीद फरोख्त के साथ ही अन्य अपराधिक कार्य में संलिप्त रहता है, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद आरोपित उसकी पुत्री व उसपर शादी का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। घटना के बाद मेरी पुत्री को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है,और वह आत्महत्या पर उतारु हो गई है, बाद में उसने आरोपित से मिलकर वीडियो डिलिट करने को कहा तो आरोपित हथियार से फायरिंग का वीडियो दिखाते हुए धमकी देने लगा।

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।वही इस घटना के मुख्य दो आरोपित ओजैर आलम तथा सोहैल आलम को बंजरिया थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जबकि अन्य आरोपितो के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…