द इंडियन व्यू

अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल : मॉन्टफोर्ट, डीएवी और सीएमएस ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। 21वीं अविनाश चतुर्वेदी अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। इन मुकाबलों मे मॉन्टफोर्ट, डीएवी और सीएमएस गोमती नगर की टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत की। चौक स्टेडियम…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
1 min read
अविनाश चतुर्वेदी फुटबॉल : मॉन्टफोर्ट, डीएवी और सीएमएस ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। 21वीं अविनाश चतुर्वेदी अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मैच खेले गए। इन मुकाबलों मे मॉन्टफोर्ट, डीएवी और सीएमएस गोमती नगर की टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत की।

चौक स्टेडियम पर खेली जा रही प्रतियोगिता का पहला मैच मॉन्टफोर्ट ‘ए’ और सेठ एमआर जयपुरिया गोमती नगर विस्तार के बीच खेला गया, जिसमें मॉन्टफोर्ट ने 5-1 से जीत हासिल की।

दूसरे मैच में डीएवी ने एसआर ग्लोबल स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं दिन का अंतिम मुकाबला भी एकतरफा रहा, जिसमें सीएमएस गोमती नगर की टीम ने सेंट मैरी स्कूल को 8-0 से करारी मात दी।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा 'अन्नू' ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं और 21 वर्षों से प्रतियोगिता आयोजित कर रहे अविजय चैरिटेबल ट्रस्ट को उनके समर्पण के लिए बधाई दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।