अल्काराज ने मेडजेडोविक को हराया : 2025 की 50वीं जीत दर्ज
सिनसिनाटी ओपन में कार्लोस अल्काराज ने हमद मेडजेडोविक को हराकर 2025 की अपनी 50वीं जीत हासिल की। अल्काराज ने 6-4, 6-4 से जीते। अल्काराज ने इस जीत के साथ ही लगातार 13वीं मास्टर्स 1000 जीत दर्ज की और एटीपी मास्टर्स 1000…

सिनसिनाटी ओपन में कार्लोस अल्काराज ने हमद मेडजेडोविक को हराकर 2025 की अपनी 50वीं जीत हासिल की। अल्काराज ने 6-4, 6-4 से जीते। अल्काराज ने इस जीत के साथ ही लगातार 13वीं मास्टर्स 1000 जीत दर्ज की और एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के चौथे दौर में जगह बनाई।

अल्काराज और मेडजेडोविक के बीच जब मैच की शुरुआत हुई तो कड़ी टक्कर देखने को मिली। कार्लोस ने मैच को धीरे-धीरे अपने पक्ष में किया। मेडजेडोविक ने 3-3 की बराबरी पर सर्विस की।
सर्बिया के मेडजेडोविक ने तीन ब्रेक पॉइंट बचाए, लेकिन चौथे ब्रेक पॉइंट पर दबाव का असर दिखा। इसका फायदा कार्लोस को हुआ। उन्होंने 95 मिनट तक चले मैच को 6-4, 6-4 से जीता। जीत के बाद उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि वह वाकई एक ज़बरदस्त खिलाड़ी है। उसके शॉट्स को रिटर्न करना काफी मुश्किल होता है। उसकी सर्विस भी जबरदस्त है।
मुझे पता है कि उसे इधर-उधर ज्यादा दौड़ना पसंद नहीं है, इसलिए मेरी योजना उसे जितना हो सके उतना दौड़ाने की थी।" अल्काराज की टक्कर चौथे दौर में लुका नार्डी से होगी, क्योंकि जैकब मेन्सिक के मैच के बीच में ही रिटायर होने के बाद इस इतालवी खिलाड़ी को फ्री पास मिल गया था।
अल्काराज अपने आठवें मास्टर्स 1000 खिताब की तलाश में हैं। इस बेजोड़ जीत के सिलसिले के दौरान वे मोंटे कार्लो और रोम पर कब्जा कर चुके हैं।
साल के अंत में नंबर 1 की दौड़ में जैनिक सिनर पर 1,500 अंकों की बढ़त के साथ वह काफी आगे हैं। सिनसिनाटी ओपन में जहां एक तरफ सभी खिलाड़ी गर्मी से परेशान हैं, परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, और हार मान रहे हैं। अल्काराज आराम से जीत दर्ज कर रहे हैं। कहीं न कहीं सिनसिनाटी ओपन को वे यूएस ओपन की तैयारी के तौर पर ले रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
