अमेरिकी ओपन : नाओमी ओसाका- इगा स्वियातेक की क्वार्टरफाइनल में एंट्री
अमेरिकी ओपन महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जापान की नाओमी ओसाका और पोलैंड की इगा स्वियातेक जगह बनाने में सफल रहीं। साभार : गूगल ओसाका ने अमेरिका की कोको गाफ को 6-3, 6-2 से हराया, जबकि स्वियातेक ने एकातेरिना…

अमेरिकी ओपन महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जापान की नाओमी ओसाका और पोलैंड की इगा स्वियातेक जगह बनाने में सफल रहीं।

ओसाका ने अमेरिका की कोको गाफ को 6-3, 6-2 से हराया, जबकि स्वियातेक ने एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 6-3, 6-1 से हराया। यह ओसाका का 2021 के बाद पहला ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल है।
अब उनका मुकाबला चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा से होगा। वहीं, स्वियातेक का सामना अमांडा अनिसिमोवा से होगा, जिन्हें उन्होंने विंबलडन फाइनल में 6-0, 6-0 से हराया था।
अनिसिमोवा ने 16वीं रैंकिंग वाली बीट्रिज हदाद मेइया को 6-0, 6-3 से हराया। पुरुष वर्ग में, कनाडा के 25वीं रैंकिंग वाले फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे ने आंद्रेइ रूबलेव को 7-5, 6-3, 6-4 से हराया।
ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मीनौर और इटली के लोरेंजो मुसेत्ती भी क्वार्टर फाइनल में पहुँच गए। डी मीनौर का सामना अब ऑगर-अलियासिमे से होगा, जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-1, 6-1, 6-1 से हराकर मुसेत्ती से भिड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
