द इंडियन व्यू

अमेरिका के लेवोन आरोनियन ने जीता सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज का खिताब

विश्व विजेता ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में संयुक्त छठे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के लेवोन आरोनियन ने खिताब जीता। गुकेश ने आखिरी दिन वापसी की उम्मीद जताई और पहले चार गेम में 3.5 अंक बनाए।…

Ragwendra P Singh
August 16, 2025
1 min read
अमेरिका के लेवोन आरोनियन ने जीता सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज का खिताब

विश्व विजेता ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में संयुक्त छठे स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के लेवोन आरोनियन ने खिताब जीता। गुकेश ने आखिरी दिन वापसी की उम्मीद जताई और पहले चार गेम में 3.5 अंक बनाए।

@STLChessClub

पहला गेम आरोनियन से ड्रॉ खेलने के बाद उन्होंने अमेरिका के शैंकलैंड, वेसली सो और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया, लय कायम नहीं रख सके। आखिरी पांच गेम में उन्होंने तीन ड्रॉ खेले और दो गंवाये जिससे 18 अंक लेकर अपने अभियान का समापन किया।

आरोनियन ने दो राउंड बाकी रहते ही 24.5 अंक लेकर खिताब अपने नाम कर लिया। अमेरिका के फेबियानो कारूआना 21.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव तीसरे स्थान पर रहे।

https://twitter.com/STLChessClub/status/1956483723253424413

अब्दुसत्तोरोव 20.5 अंक के साथ चौथे और वेसली सो पांचवें स्थान पर रहे। गुकेश और वियतनाम के लियेम ली कुआंग उनसे पीछे रहे। आरोनियन को जीत के साथ 40000 डॉलर मिले। गुकेश सिनक्यूफील्ड कप खेलेंगे जो दो दिन बाद शुरू होगा जिसमें आर प्रज्ञानानंदा भी खेलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।