द इंडियन व्यू

अभिषेक शर्मा बने टी-20 के नए 'किंग', हेड को पछाड़ा

भारतीय अभिषेक शर्मा टी20 के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वह बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 बल्लेबाजों रैंकिंग में ट्रेविस हेड से आगे निकले। @BCCI अभिषेक की झोली में बैठे बिठाए ताज आ गिरा। उनके खाते में फिलहाल…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
2 min read
अभिषेक शर्मा बने टी-20 के नए 'किंग', हेड को पछाड़ा

भारतीय अभिषेक शर्मा टी20 के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वह बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 बल्लेबाजों रैंकिंग में ट्रेविस हेड से आगे निकले।

@BCCI

अभिषेक की झोली में बैठे बिठाए ताज आ गिरा। उनके खाते में फिलहाल 829 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज हेड 814 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए। हेड को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहने के फैसले की वजह से नुकसान हुआ।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से आखिरी टी20 मुकाबला सितंबर 2024 में खेला था। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक को पिछले कई महीनों से टी-20 मैच नहीं खेलने के बावजूद फायदा हो गया। उन्होंने भारत के लिए अंतिम टी20 मैच इस साल फरवरी में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था।

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट की सीरीज खेल रही है। अभिषेक टेस्ट सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 17 मैचों में 33.43 के औसत से 535 रन बना चुके हैं। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।

अभिषेक ने एक खास क्लब में एंट्री मारी है। वह टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर पहुंचे। हेड से पहले सूर्यकुमार टॉप पर थे जबकि कोहली टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।

उन्होंने 2014 और 2017 के बीच अधिकांश समय तक नंबर-1 का ताज अपने पास रखा। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। हेड भले ही दूसरे स्थान पर खिसक गए लेकिन कई ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को वेस्टइंडीज पर 5-0 की जीत के बाद अच्छी बढ़त मिली।

जोश इंगलिस टी20 बल्लेबाजों की सूची में छह स्थान ऊपर चढ़कर नौवें पर पहुंच गए हैं। टिम डेविड 12 स्थान चढ़कर 28वें स्थान पर आ गए।

कैमरून ग्रीन पांच मैचों में 205 रन जोड़ने और 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज' बनने के बाद 64 स्थान चढ़कर 24वें स्थान पर चले गए। नाथन एलिस (सात स्थान ऊपर आठवें पर) और सीन एबॉट (21 स्थान चढ़कर 23वें पर) ने टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।