द इंडियन व्यू

अभय और चोटरानी का ब्रिटिश ओपन अभियान समाप्त, दूसरे दौर में मिली हार

भारतीय अभय सिंह और वीर चोटरानी पुरुष वर्ग के दूसरे दौर के मैचों में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे और यहां अपने-अपने मैच हारकर ब्रिटिश ओपन स्क्वाश से बाहर हो…

Ragwendra P Singh
June 2, 2026
1 min read
अभय और चोटरानी का ब्रिटिश ओपन अभियान समाप्त, दूसरे दौर में मिली हार

भारतीय अभय सिंह और वीर चोटरानी पुरुष वर्ग के दूसरे दौर के मैचों में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे और यहां अपने-अपने मैच हारकर ब्रिटिश ओपन स्क्वाश से बाहर हो गए।

विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय एक करीबी मुकाबले में मिस्र के विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद जकारिया से 9-11, 4-11, 11-7, 10-12 से हार गए।

साभार : गूगल

एक अन्य मैच में विश्व के 40वें नंबर के खिलाड़ी चोटरानी को वेल्श के विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी जोएल मैकिन ने 12-10, 11-9, 11-3 से हराया। अनाहत सिंह और रमित टंडन पिछले सप्ताह पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।