द इंडियन व्यू

अनिसिमोवा की जोरदार वापसी, स्वियातेक के खिलाफ जीत से सेमीफाइनल में इंट्री

आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराकर अमेरिकी ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल महज दो महीने पहले, स्वियातेक ने विंबलडन फाइनल में अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराया था।…

Ragwendra P Singh
September 4, 2025
1 min read
अनिसिमोवा की जोरदार वापसी, स्वियातेक के खिलाफ जीत से सेमीफाइनल में इंट्री

आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा ने इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराकर अमेरिकी ओपन महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

महज दो महीने पहले, स्वियातेक ने विंबलडन फाइनल में अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराया था। लेकिन इस बार अनिसिमोवा ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

अमेरिका की अनिसिमोवा का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल है, हालांकि फ्लशिंग मीडोज़ में वह पहली बार अंतिम चार में पहुंची हैं।

अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका से होगा, जिन्होंने पहले कोको गाफ को हराया और फिर 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।