द इंडियन व्यू

अनिरुद्ध-प्रशांत ने अमेरिकी ओपन में दिखाया दमखम, दूसरे दौर में प्रवेश

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत ने अमेरिका के क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को तीन सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। चंद्रशेखर और प्रशांत ने अपनी…

Ragwendra P Singh
August 30, 2025
1 min read
अनिरुद्ध-प्रशांत ने अमेरिकी ओपन में दिखाया दमखम, दूसरे दौर में प्रवेश

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और विजय प्रशांत ने अमेरिका के क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को तीन सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। चंद्रशेखर और प्रशांत ने अपनी शानदार सर्विस से एक घंटे 42 मिनट में 3-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

चंद्रशेखर और प्रशांत का मैच दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ और ब्राजील के फर्नांडो रोम्बोली से होगा। रित्विक बोल्लीपल्ली और एन बालाजी की एक अन्य भारतीय जोड़ी यहां अपने पहले दौर के मैच में हार गई। भारतीय जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की, अंत में उन्हें बार्ट स्टीवंस और वासिल किर्कोव के खिलाफ 6-3, 6-7(10), 4-6 से हार मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।