अनंत मिश्र बने यूपीएनओए के महासचिव
लखनऊ। जाने माने खेल पत्रकार अनंत मिश्र को उत्तर प्रदेश नान ओलम्पिक एसोसिएशन का नया महासचिव चुना गया है। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में यूपीएनओए की बैठक…

लखनऊ। जाने माने खेल पत्रकार अनंत मिश्र को उत्तर प्रदेश नान ओलम्पिक एसोसिएशन का नया महासचिव चुना गया है। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में यूपीएनओए की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें महासचिव चुना गया।
इस मौके पर यूपीएनओए और कई खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अजयदीप सिंह ने कहा कि यूपीएनओए की बागडोर नए हाथों में सौंपने का मकसद पारम्परिक और लुप्त खेलों का नए तरीके से विकास और उनका संरक्षण करना है।
यूपीएनओए के निवर्तमान महासचिव एके सक्सेना ने उम्मीद जताई की नई सोच के साथ यूपीएनओए नई ऊंचाइयां छुएगा। बैठक में नवनियुक्त महासचिव अनंत मिश्र ने कहा कि राज्य में पारम्परिक, प्राचीन और लुप्त होते खेलों को संरक्षित करने के साथ उनके विकास की दिशा में काम किया जाएगा।
साथ ही जल्द ही लखनऊ में ऐसे पारम्परिक और लुप्त होते खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न जलों के पारम्परिक खेल, वहां के खानपान और सांस्कृतिक झलक मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
