द इंडियन व्यू

अचार की दुकान बंद कर रहे दो भाइयों पर बदमाशों की फायरिंग, एक घायल

भरतपुर : खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अचार की दुकान बंद कर रहे दो भाइयों पर तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। वारदात लूट के इरादे से की गई थी, लेकिन बदमाश कुछ भी…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
2 min read
अचार की दुकान बंद कर रहे दो भाइयों पर बदमाशों की फायरिंग, एक घायल

भरतपुर : खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अचार की दुकान बंद कर रहे दो भाइयों पर तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। वारदात लूट के इरादे से की गई थी, लेकिन बदमाश कुछ भी लूट नहीं सके और मौके से फरार हो गए।

घटना रात में खेड़ली मोड़ के छोंकरवाड़ा चौराहे के पास हुई। पास में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है।

घायल देव नारायण (21) निवासी छोंकरवाड़ा ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई पवन (23) रोजाना की तरह रात को अपनी अचार-मुरब्बे की दुकान बंद कर रहे थे। पवन ने गल्ले से पैसे निकालकर जेब में रख लिए थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां आए। उनके चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे।

बाइक रुकते ही सबसे पीछे बैठा युवक उतरा और गोली चला दी। बीच में बैठा युवक भी उतरा और उसने भी फायरिंग की। एक गोली देव नारायण के पैर में लगी। वह हमलावर पर झपटा, जिससे बदमाश पीछे हट गया और देव नारायण वहां से भाग निकला। पवन ने अपनी ओर कुर्सी फेंकी और जान बचाकर वहां से भाग गया।

एक हमलावर दुकान में घुसा और गल्ला चेक किया, लेकिन उसमें पैसे नहीं मिले। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घायल देव नारायण को परिजन तुरंत आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। देव नारायण का कहना है कि 10 दिन पहले सुभाष और अनिल नाम के युवकों से उनका झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं, इसलिए शक है कि हमला उन्होंने ही कराया हो।

फिलहाल, परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

खेड़ली मोड़ थानाधिकारी राम निवास मीणा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इन्हीं तीनों पर महुआ (भरतपुर) में भी फायरिंग करने का शक है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…