द इंडियन व्यू

अगर कोई छेड़ेगा, तो जवाब मिलेगा – दिग्वेश संग झगड़े पर बोले नितीश राणा

वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा ने दिग्वेश राठी से हुई लड़ाई पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बोला कि अगर कोई मुझे छेड़ेगा तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। नितीश और दिग्वेश का दिल्ली प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
अगर कोई छेड़ेगा, तो जवाब मिलेगा – दिग्वेश संग झगड़े पर बोले नितीश राणा

वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा ने दिग्वेश राठी से हुई लड़ाई पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बोला कि अगर कोई मुझे छेड़ेगा तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। नितीश और दिग्वेश का दिल्ली प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में झगड़ा हो गया था।

साभार : गूगल

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के स्पिनर दिग्वेश ने रनअप लेने के बाद गेंद नहीं फेंकी थी, जिसके बाद नितीश का पारा हाई हो गया। दिग्वेश जब फिर से रनअप लेकर बॉल डालने आए तो इस बार नितीश अपनी जगह से हट गए। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा था।

नितीश ने वेस्ट दिल्ली लायंस के डीपीएल 2025 फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, “बात ये नहीं है कि कौन सही है या कौन गलत। वह अपनी टीम के लिए मैच जीतने आया था और मैं अपनी टीम के लिए। लेकिन क्रिकेट के खेल का सम्मान करना मेरी जिम्मेदारी है और ये उसकी भी है। उसने ही इसकी शुरुआत की थी।

मैं ये नहीं कहूंगा कि कैसे या क्या हुआ, क्योंकि ये अनुचित होगा। लेकिन हां, अगर कोई मुझे छेड़ता है या मेरे सामने आता है तो मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। क्योंकि मैंने हमेशा इसी तरह क्रिकेट खेला है। अगर कोई मुझे छेड़ता है और उसे लगता है कि वह मुझे उकसाकर आउट कर देंगे तो मैं भी छक्का मारकर जवाब दे सकता हूं।

एलिमिनेटर में जो हुआ वो इसका एक उदाहरण है।” वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान ने आगे कहा, "जो शुरू करता है, उसे खत्म करना भी उसी के हाथ में होता है। मैं अब तक कई झगड़ों में शामिल रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने कभी लड़ाई नहीं की। लेकिन आज तक मैंने कभी शुरुआत नहीं की।

हां, अगर कोई मुझसे पहले कुछ कहता है तो मैं हमेशा जवाब देता हूं और यही मेरा तरीका है। मेरी परवरिश इसी तरह हुई है। मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि अगर आप गलत नहीं हैं तो आपको अपने लिए खड़ा होना चाहिए और मैं बिल्कुल यही करता हूं। और आगे भी करता रहूंगा।"

बता दें कि नितीश की आतिशी सेंचुरी के दम पर वेस्ट दिल्ली लायंस ने एलिमिनेटर में 7 विकेट से जीत हासिल की थी। उन्होंने 55 गेंदों में 6 चौकों और 15 छक्कों की मदद से नाबाद 134 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।