द इंडियन व्यू

अक्षय को बैडमिंटन में तिहरा खिताब

लखनऊ। बाराबंकी के एक छोटे से गांव के रहने वाले अक्षय पाण्डेय ने गोमतीनगर मिनी स्टेडियम में हुई जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरा खिताब जीत लिया है। अक्षय ने सीनियर वर्ग के एकल के साथ अण्डर-19…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
1 min read
अक्षय को बैडमिंटन में तिहरा खिताब

लखनऊ। बाराबंकी के एक छोटे से गांव के रहने वाले अक्षय पाण्डेय ने गोमतीनगर मिनी स्टेडियम में हुई जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरा खिताब जीत लिया है। अक्षय ने सीनियर वर्ग के एकल के साथ अण्डर-19 एकल और युगल का खिताब अपने नाम किया है।

यूपी बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग करने वाले अक्षय पाण्डेय ने सीनियर वर्ग एकल के फाइनल में अर्पित को 15-6,13-15 और 15-10 से हराकर खिताब जीता।

अण्डर-19 एकल फाइनल में अक्षय ने अतुल मोहन त्रिपाठी को सीधे एवं आसान गेमों में 15-12,15-7 से शिकस्त दी। वहीं अण्डर-19 युगल के खिताबी मुकाबले में अक्षय ने शिवम यादव के साथ मिलकर अतुल कुमार सिंह एवं आदित्य सिंह की जोड़ी को 15-13,15-6 से पराजित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।