अंपायर की चेतावनी के बाद भी नहीं संभले विपराज निगम, भारत पर 5 रन की पेनल्टी
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का चौथा मैच आज दांबुला में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ए ने मेजबान श्रीलंका के सामने 265 रन बनाए। ऐसे में आपको भी लग रहा होगा कि 266 रन अब श्रीलंका ए को…

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का चौथा मैच आज दांबुला में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ए ने मेजबान श्रीलंका के सामने 265 रन बनाए। ऐसे में आपको भी लग रहा होगा कि 266 रन अब श्रीलंका ए को बनाने होंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।
श्रीलंका को जीत के लिए 266 नहीं, बल्कि 261 रन ही बनाने हैं। ऐसा भारतीय खिलाड़ी की एक गलती की वजह से हुआ है। यहां तक कि अंपायर ने भी उसे वॉर्निंग दी थी, लेकिन वह संभला नहीं और टीम पर 5 रनों की पेनल्टी लगवा दी। हालांकि, हैरानी की बात यह भी है कि इसी मैच में इंडिया ए को भी 5 रन फ्री में मिले थे।
दरअसल, मामला इंडिया की पारी का है, जब श्रीलंका ए की ओर से गेंदबाजी की जा रही थी तो 37वें ओवर में विपराज निगम पिच के बीच में रन के लिए दौड़ पड़े। डेंजर जोन में स्पाइक्स के साथ जाना मना होता है।

बल्लेबाज को पहले ही वॉर्निंग दे दी जाती है कि आगे से ऐसा नहीं करना है, लेकिन विपराज निगम ने उस गलती को दोहराया और उसका नुकसान भी टीम को हुआ। कुछ ही ओवर पहले फील्डर अंपायर ने विपराज को चेतावनी दी थी कि आपको डेंजर जोन यानी मिडिल ऑफ द पिच से दूर रहकर रनिंग करनी है, लेकिन उन्होंने लगातार ऐसा किया और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
टीम इंडिया ने सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका को सिर्फ 261 रनों का टारगेट ही अब चेज करना होगा, क्योंकि पेनल्टी के रूप में टीम इंडिया ने 5 रन गंवा दिए हैं। श्रीलंका की पारी 5/0 से शुरू होगी। इस तरह आगे 261 रन जीत के लिए और श्रीलंका को बनाने होंगे। इस तरह टीम 266 रनों का टारगेट 261 रन बनाकर ही हासिल कर सकती है।
हालांकि, दिलचस्प बात यह भी है कि 5 रन टीम इंडिया को भी इस मैच में फ्री में मिले थे। पेनल्टी के रूप में इंडिया ए के खाते में 5 रन जोड़े गए थे। दरअसल, 16वें ओवर में कुगाथस मथुलान की गेंद वाइड थी, जो विकेट के पीछे गई थी। विकेटकीपर के पीछे रहे हेलमेट पर जाकर गेंद लगी थी और इस तरह पांच रन भारत को फ्री में मिले थे। फील्डिंग साइड के किसी भी बाहरी ऑब्जेक्ट पर अगर गेंद लगती है तो बल्लेबाजी टीम को 5 रन का रिवॉर्ड दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
