द इंडियन व्यू

अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा का पुलिस मुख्यालय में सम्मान

आज दिनांक 14.11.2025 को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य तथा स्पोर्ट्स कोटे में चयनित उत्तर…

Ragwendra P Singh
November 14, 2025
4 min read
अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा का पुलिस मुख्यालय में सम्मान

आज दिनांक 14.11.2025 को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य तथा स्पोर्ट्स कोटे में चयनित उत्तर प्रदेश पुलिस की अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक दीप्ति शर्मा को वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में दीप्ति शर्मा का और उनके परिजनों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “सुश्री दीप्ति शर्मा ने न केवल भारत वर्ष को गौरवान्वित किया है, बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का भी नाम ऊँचा किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पुलिस परिवार को गर्व से भर दिया है।”

उन्होंने कहा कि 1983 में पुरुष क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय के बाद से देश में क्रिकेट के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ा है। उसी परंपरा में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा 7 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप जीतना एक ऐतिहासिक क्षण है, जो देशभर की बेटियों में नई ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह संचारित करेगा।

पुलिस महानिदेशक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन हेतु बनाई गई नीतियों के अंतर्गत विभिन्न खेल विधाओं के कुशल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे में पुलिस विभाग का हिस्सा बनाया जा रहा है। पिछले 3–4 वर्षों में कई उत्कृष्ट खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़े हैं, जिससे पुलिस बल की खेल प्रतिभा और मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है, जिसका उदाहरण दीप्ति शर्मा ने अपने प्रदर्शन से प्रस्तुत किया है।

पुलिस विभाग के बच्चों को प्रेरित करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा— “आप चाहे जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहें, पूरे मनोयोग, समर्पण और अनुशासन के साथ प्रयास करें—सफलता अवश्य मिलेगी।”

अंत में पुलिस महानिदेशक द्वारा दीप्ति शर्मा के परिजनों को खेल के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया गया तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से दीप्ति शर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

दीप्ति शर्मा का उद्बोधन

अपने उद्बोधन में दीप्ति शर्मा ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय के इस मंच पर बोलना उनके लिए अत्यंत गर्व का अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने और नई पुलिस वर्दी धारण करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत विशेष रहा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद उन्हें देशभर में जो सम्मान प्राप्त हो रहा है, वह उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, और यह सब परिवार तथा प्रशिक्षकों के निरंतर सहयोग के बिना संभव नहीं था।

उन्होंने विशेष रूप से अपने बड़े भाई सुमित शर्मा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वह अपने प्रदर्शन से निरंतर देश, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम ऊँचा करती रहेंगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने वाली नीतियाँ—चाहे वह नौकरी के अवसर हों या आर्थिक सहायता—लगातार रूप से लागू की हैं।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके परिवार का सपना था कि घर से कोई पुलिस अधिकारी बने, और इस सपने को पूरा कर पाना उनके जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

कार्यक्रम का संचालन आईजी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने किया। उन्होंने दीप्ति शर्मा के क्रिकेट करियर की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया और उनके निजी जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं को भी साझा किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस विभाग के बच्चों ने दीप्ति शर्मा से उनकी सफलता से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर उन्होंने अत्यंत सहज एवं प्रेरणादायक अंदाज़ में दिए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजीव सब्बरवाल, पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम/सीबीसीआईडी विनोद कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।