द इंडियन व्यू

अंडर-11 बालक एकल में अभिजय-यशार्थ और अंडर-19 बालिका एकल में मेगन-प्रियंका फाइनल में

लखनऊ। शीर्ष वरीय डिवाइन के अभिजय सिंह व एक्सीलिया के यशार्थ सिंह ने लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में बालक अंडर-11 एकल के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर बालिका अंडर-19 एकल की खिताबी होड़ में बीबीडी की मेगन…

Ragwendra P Singh
May 16, 2026
1 min read
अंडर-11 बालक एकल में अभिजय-यशार्थ और अंडर-19 बालिका एकल में मेगन-प्रियंका फाइनल में

लखनऊ। शीर्ष वरीय डिवाइन के अभिजय सिंह व एक्सीलिया के यशार्थ सिंह ने लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में बालक अंडर-11 एकल के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर बालिका अंडर-19 एकल की खिताबी होड़ में बीबीडी की मेगन प्रकाश व शटल एस की प्रियंका गौतम ने जगह बनाई।

लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एवं स्वराज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा मिनी स्टेडियम, विनय खंड, गोमती नगर में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालक अंडर-11 एकल के सेमीफाइनल में अभिजय सिंह ने तेजस प्रताप सिंह को 15-3, 15-3 से और यशार्थ सिंह ने शिवांग मिश्रा को 15-9, 15-9 से शिकस्त दी।

साभार : गूगल

बालक अंडर-13 एकल के सेमीफाइनल में शटल एस के समृद्ध पांडेय ने अन्वय मौर्य को 15-10, 15-10 से हराया। बालिका अंडर-19 एकल के सेमीफाइनल में मेगन प्रकाश ने गौरी दुबे को 15-7, 15-3 से और प्रियंका गौतम ने अपराजिता घोषाल को 30-17 से हराया। इसके अलावा अन्य वर्गों में आकर्षक मुकाबले खेले गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।