द इंडियन व्यू

अंकुर कपूर पुरुष एकल विजेता, जूनियर एकल में अन्वी व युगल में प्रखर-शाश्वत चैंपियन

लखनऊ। अंकुर कपूर ने अलीगंज स्थित रॉयल स्पोर्ट्स गंज (आरएसजी) स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम लॉन टेनिस ओपन टूर्नामेंट में उम्दा खेल दिखाते हुए पुरुष एकल का खिताब जीता। रॉयल स्पोर्ट्स गंज एकेडमी द्वारा आयोजित तीन…

Ragwendra P Singh
May 2, 2026
2 min read
अंकुर कपूर पुरुष एकल विजेता, जूनियर एकल में अन्वी व युगल में प्रखर-शाश्वत चैंपियन

लखनऊ। अंकुर कपूर ने अलीगंज स्थित रॉयल स्पोर्ट्स गंज (आरएसजी) स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम लॉन टेनिस ओपन टूर्नामेंट में उम्दा खेल दिखाते हुए पुरुष एकल का खिताब जीता। रॉयल स्पोर्ट्स गंज एकेडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट में स्टेडियम के 50 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें जूनियर एकल ओपन में अन्वी भाटिया व जूनियर युगल ओपन में प्रखर मिश्रा व शाश्वत गुप्ता ने खिताबी जीत दर्ज की।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अंकुर कपूर ने आशीष सिंह मोगा को 6-1, 6-2 से पराजित करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती। जूनियर ओपन एकल में अन्वी भाटिया विजेता रही जिन्होंने शाश्वत गुप्ता को 4-0, 4-1 से हराया। दूसरी ओर जूनियर ओपन युगल के फाइनल में प्रखर मिश्रा एवं शाश्वत गुप्ता की जोड़ी ने प्रत्युष भट्ट एवं आरव सिन्हा को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब जीता।

इस अवसर पर अजय सेठी (निदेशक- ऑपरेशन्स, आरएसजी स्टेडियम) तथा धनुष साई की विशेष मौजूदगी रही। वहीं टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन सचिव सचिन साहू एवं कार्यक्रम समन्वयक अंश पांडेय का विशेष योगदान रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।