Trending

केएल राहुल से पहले धोनी को निशाने पर ले चुके है गोयनका

आईपीएल का 57वां मैच सनराजइर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ था जिसमें करारी हार के चलते लखनऊ टीम के प्लेऑफ में जाने की संभावना कम हो गई है। इस हार के बाद अपनी टीम के कप्तान केएल राहुल पर भड़के टीम के मालिक संजीव गोयनका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

साभार : गूगल

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। यह पहली बार नहीं है जब गोयनका फैमिली प्लेयर्स के साथ बदतमीजी करते दिखी हैं। इससे पहले भारत के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ गोयनका परिवार के सदस्य बदतमीजी करते दिखे थे।

आईपीएल 2016 और 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को फिक्सिंग के चलते बैन कर दिया गया था। जिसके चलते दोनों टीमों की जगह गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स टीम आईपीएल में 2 सीजन खेली थी।

2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी एमएस धोनी को मिली थी। टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था और टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर रही थी। जिसके बाद संजीव गोयनका और धोनी के बीच मैदान पर भी बहस देखने को मिली थी।

आईपीएल 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। जिसके चलते आईपीएल 2017 में टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ को मिली और स्मिथ ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।

फाइनल में मुंबई के खिलाफ राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स को हार मिली थी। जिसके बाद संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “स्मिथ ने साबित कर दिया कि, आखिरकार जंगल का शेर कौन है। पूरी तरह से धोनी पर भारी पड़े हैं। बहुत अच्छा बदलाव धोनी को हटाकर स्मिथ को कप्तान बनाया गया।

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने स्लो पारी खेली थी। जिसके चलते एक फ्लैट पिच पर लखनऊ 20 ओवर में 165 रन ही बना पाई थी।

केएल राहुल ने इस मैच में 33 गेंदों में 29 रन बनाए थे। हैदराबाद ने यह मुकाबला 9.4 ओवर में ही जीत लिया। जिसके बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच काफी देर तक बहस चली थी और इस दौरान संजीव गोयनका अपने ही कप्तानी पर गुस्सा करते दिखे थे।

Related Articles

Back to top button