Trending

लखनऊ की जूनियर व सब जूनियर बालक-बालिका खो-खो टीम घोषित

लखनऊ। गाजियाबाद में 29 से 31 मार्च तक आयोजित की जाने वाली राज्य जूनियर और सब-जूनियर बालक-बालक खो-खो चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली लखनऊ की टीम का चयन केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम में दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान किया गया। जिला खो-खो संघ लखनऊ के सचिव राजेश कुमार वर्मा ने बुधवार को टीमों की घोषणा की।

साभार : गूगल

टीमें इस प्रकार हैं- जूनियर (अंडर-18) बालक : अमन कुमार गुप्ता, साहिल सिंह, कार्तिकेय, प्रद्युमन सिंह, वैभव कुमार राजवंशी, अभय शर्मा, निखिल सिंह, शुभ पाण्डेय, आजाद वर्मा, पीयूष शुक्ला, आशुतोष यादव व तनिष्क सिंह। कोच : बृजेश मिश्रा, मैनेजर: मुस्कान कन्नौजिया।

बालिका: कामिनी, श्वेता वर्मा, शिवांशी गुप्ता, हिमानी, आयुषी वर्मा, अनुष्का यादव, अंजली, रिया, रिचा, कुसुम, फैजिया व लक्ष्वी। कोच : भूपेंद्र सिंह, मैनेजर : अखिलेश कुमार।

सब जूनियर (अंडर-14) बालक : दिवाकर सिंह तोमर, अभिनव रावत, आनंद कुमार, मंजोत सिंह, लवजोत सिंह, आर्या सिंह, अक्षत सिंह, शौर्य सिंह, तनिष्क कुमार यादव, आयुष सिंह, अंश सिंह व अजय कुमार। कोच : शिवांक राज, मैनेजर : पवन सिंह।

बालिका : सृष्टि वर्मा, राखी, अंशिका, शुभी सिंह, आराध्या, आकृति, शगुन, सृष्टि, दिव्यांशी, शगुन कुमारी, सिमरन व आयुषी। कोच : दीपा चौरसिया, मैनेजर : दिव्यांशी पाण्डेय।

Related Articles

Back to top button