Trending

मैरी कॉम को ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड

लंदन : दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के विंडसर में वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स में ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से भारतीय ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज मैरी कॉम को नवाजा गया है। गुरुवार रात को यहां आयोजित समारोह में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने ये अवार्ड मैरी कॉम को दिया।

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी ‘एलिजाबेथ: द गोल्डन एज’ के निर्माता शेखर कपूर को यूके-इंडिया वीक के हिस्से के रूप में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) द्वारा आयोजित अवार्ड्स में दोनों देशों में सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया गया।

ये पुरस्कार व्यापार, पेशेवर सेवाओं, सरकार, संस्कृति और सामाजिक प्रभाव में लोगों के उत्कृष्ट योगदान और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता हैं।

मैरी कॉम ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए बोला, मैं 20 वर्षों से प्रोफेशनल बॉक्सिंग में हूं और अपनी जिंदगी में बेहतर करने की कोशिश और कड़ी मेहनत कर रही हूं। यह अवॉर्ड मेरे लिए काफी मायने रखता है। अपने देश के लिए, अपने परिवार के लिए बलिदान दे रही हूं। मैं वास्तव में इस सम्मान के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।

Related Articles

Back to top button