Trending
विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट : मनिका-साथियन की जोड़ी सेमीफाइनल में
विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मनिका बत्रा और जी साथियन की जोड़ी ने जगह बना ली है। इस भारतीय जोड़ी ने मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जोड़ी सेड्रिक मेसनर और यूआन वॉन को 11-8, 11-3, 11-8 से सीधे गेमों में 21 मिनट में हराया। दोनों का सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी शिन यूबिन और लिम जांगहून के साथ मैच होगा।
बता दें कि शरत कमल को पहले ही दौर में हार मिली है। महिला एकल के अंतिम-16 में आहिका मुखर्जी को जापान की मियू नागासाकी ने 5-11, 9-11, 10-12 से मात दी है। खबरों का कहना है कि बत्रा और साथियान एकल मुकाबलों के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए है।

प्री क्वार्टर फाइनल में हरमीत देसाई को चीन के लियांग यानिंग के हाथों 5-11, 6-11, 5-11 से हार मिली है। हरमीत की हार के साथ एकल में भारतीय चुनौती खत्म हो चुकी है।



