केजीएफ स्टार यश के कार कलेक्शन में शामिल हुई ब्लैक रेंज रोवर एसयूवी
हाल ही में केजीएफ स्टार यश के कार कलेक्शन में ब्लैक रेंज रोवर एसयूवी शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाड़ी की कीमत 5 करोड़ रूपए है। गाड़ी के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में यश अपनी फैमिली के साथ नई गाड़ी का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे है।
यश ने अपनी गाड़ी का स्वागत पूरी फैमिली के साथ किया। वीडियो में यश कार ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं, गाड़ी के अंदर उनकी वाइफ राधिका पंडित भी दिखी। यश ने पत्नी, राधिका और बच्चे आयरा और यथार्थ के साथ गाड़ी के सामने खड़े होकर पोज भी दिए।

बता दें यश को गाड़ियां काफी पसंद हैं। उनके पास कई महंगी कार भी हैं। रॉकिंग स्टार के पास दो मर्सिडीज हैं। पहली मर्सिडीज है 5-सीटर GLC 250D Coupe जिसकी कीमत 78 लाख रुपए है। दूसरी मर्सिडीज कार है 7-सीटर Benz GLS 350D लग्जरी SUV, यह कार 85 लाख रुपए की है।

इसके अलावा उनके पास आडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 520टी, रेंज रोवर एवोक और पजेरो स्पोर्ट जैसी लग्जरी कारें हैं। यश की कुल संपत्ति 53 करोड़ रुपए है।



