Trending

मुंबई इंडियंस ने शुरू की आईपीएल 2026 की तैयारी, खिलाड़ियों ने लिया पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा

आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। टीम ने प्री-सीजन कैंप का पहला ट्रेनिंग सेशन पूरा कर लिया, जहां खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में नए सीजन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

मुख्य कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में आयोजित इस सत्र को गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे, लसिथ मलिंगा और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन ने मिलकर संचालित किया। टीम का स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग तथा फिजियोथेरेपी स्टाफ भी मैदान पर मौजूद रहा और खिलाड़ियों की फिटनेस व मूवमेंट पर खास ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा, “प्री-सीजन का पहला दिन हमेशा खास होता है। खिलाड़ी जब कैंप में आते हैं तो एक अलग तरह की ऊर्जा बनती है। हमारा लक्ष्य शुरुआत से ही मजबूत माहौल तैयार करना होता है। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस फ्रेंचाइजी की संस्कृति को अच्छी तरह जानते हैं, जबकि कुछ नए चेहरे भी जुड़े हैं। पहला दिन पूरे कैंपेन का टोन सेट करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते थे कि पहले ही सेशन से हर खिलाड़ी यह समझ जाए कि हमारी ट्रेनिंग का तरीका क्या है, हम मैच की तैयारी कैसे करते हैं और टीम के तौर पर एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार रखते हैं। ओपनिंग सेशन टूर्नामेंट से पहले गंभीर काम की शुरुआत होता है। यह रोमांचक जरूर होता है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी और फोकस भी आता है।”

@mipaltan

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हुए इस सेशन में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों को मूवमेंट ड्रिल, एजिलिटी रूटीन और फिटनेस असेसमेंट से गुजरवाया, ताकि लंबे और चुनौतीपूर्ण सीजन से पहले उनकी तैयारियों का आकलन किया जा सके।

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ट्रेनिंग सेशन की झलकियां भी साझा कीं। इस सत्र में शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शर्मा, मयंक रावत, मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल रहे।

जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, आने वाले दिनों में बाकी खिलाड़ियों के भी कैंप से जुड़ने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

Related Articles

Back to top button