Trending
सिनर का इंडियन वेल्स पर कब्जा, सबालेंका ने भी जीता पहला खिताब
यानिक सिनर ने दूसरे सेट के टाइब्रेकर में लगातार सात अंक बनाकर पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और दानिल मेदवेदेव को 7 . 6, 7 . 6 से हराकर पहली बार एक भी सेट गंवाये बिना इंडियन वेल्स खिताब जीता।
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सिनर ने मेदवेदेव को पिछले दस मुकाबलों में नौवीं बार हराया। मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को मात दी थी।

महिला वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने संघर्षपूर्ण मैच में एलेना रिबाकिना को 3 . 6, 6 . 3, 7 . 6 से हराकर खिताब जीता। 2023 और 2025 में उपविजेता रही सबालेंका का यह पहला खिताब है।



