अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह सहरावत बने गुजरात जायंट्स के नए मुख्य कोच
गुजरात जायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के आगामी सत्र से पहले अपने कोचिंग पैनल में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह सहरावत को अपना मुख्य कोच बनाया है।
सहरावत का पीकेएल में अनुभव बेहद समृद्ध है। उन्होंने लीग के 11 सत्रों में खेलते हुए अपनी टीमें छह बार प्लेऑफ तक पहुंचाई और एक खिताब अपने नाम किया। उनके नेतृत्व और खेल कौशल ने उन्हें खिलाड़ियों और कोचों के बीच एक सम्मानित व्यक्तित्व बना दिया है।
रेलवे टीम के लिए कई राष्ट्रीय खिताब जीताने में सहरावत की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने 1990 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे और अपनी कप्तानी क्षमता के लिए पहचाने गए। उनके कोचिंग करियर में उन्हें सबसे सफल कोचों में गिना जाता है।

खिलाड़ी के रूप में, सहरावत ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इनमें एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप (1988), दक्षिण एशियाई खेल (1989) और एशियाई खेल (1990) शामिल हैं, जहां वह टीम के उपकप्तान भी थे।



