Trending

प्लेयर ऑफ द मैच बने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड


लंदन। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया को दुनिया में टेस्ट में जीत दिलाने वाले बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया है। हेड ने टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों पारियों में क्रमश: 163 और 18 बनाए।

उन्होंने स्टीव स्मिथ और एलेक्स केरी के शानदार प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए प्लेयर ऑफ द मैच अपने नाम किया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के साथ जीत दर्ज की थी। मैच के पहले दिन द ओवल मैदान में ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे और मध्य क्रम के बल्लेबाजों पर पूरा दारोमदार आ गया था।

स्मिथ के (121) रन के साथ आस्ट्रेलिया 285 रन की मजबूत स्थिति में आया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को बुरी तरह से परेशान किया। हेड ने बोला “ भारत के खिलाफ मेरा प्रदर्शन कड़ी मेहनत का फल है। आप यहां एक हफ्ते के लिए आते हैं, आप तैयारी करते हैं और इसकी कल्पना करना मुश्किल है, दो साल में हमने टेस्ट मैच के लिए काफी मेहनत की थी।

पूरी पारी के दौरान मेरी यह कड़ी परीक्षा थी, मै एक योजना के साथ मैदान में उतरा था और मुझे पता था कि टीम इंडिया क्या करने वाली हैं। कुछ टाइम पिच पर डटे रहने रहना और स्मिथ के साथ बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा अनुभव था। यह सप्ताह मेरे लिए शानदार रहा।

बताते चले कि हेड के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं। उन्हें फरवरी में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर रखा गया था और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उनकी जगह सुनिश्चित नहीं थी, हेड ने दिल्ली में दूसरे टेस्ट में लौटे और बाद में भारत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ओवल में फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। इस 29 वर्षीय बल्लेबाज ने फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। हेड ने बोला, “मुझमें हमेशा आत्मविश्वास भरा है और यह पल मैच के दौरान अपना दमदार प्रदर्शन करना था जिसे मैंने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभायी।

Related Articles

Back to top button