Trending

शादी मोदी से और मोहब्बत हमारे साथ…! देवगौड़ा की राज्यसभा से सेवानिवृत्ति पर मल्लिकार्जुन खरगे ने क्यों कही ये बात?

Mallikarjun Kharge on HD Devegowda : राज्यसभा के बुधवार को उच्च सदन में कई सांसदों की रिटायरमेंट के अवसर पर उनकी विदाई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी फेयरवेल स्पीच में ऐसा बयान दिया, जिसने न सिर्फ सदन में हलचल मचा दी बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

 

संसद के इस उच्च सदन में अपने संबोधन के दौरान खरगे ने कहा कि नेता कभी रिटायर नहीं होते। वे राजनीति, जनसेवा और देश सेवा के जुनून में न तो थकते हैं और न ही रिटायर होते हैं। इसी क्रम में, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा का जिक्र किया। खरगे ने कहा, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा जी का उल्लेख करना चाहूंगा। वह प्रधानमंत्री समेत कई पदों पर रहे हैं। मैं देवगौड़ा जी को 54 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। मैंने उनके साथ बहुत काम किया है।”

 

फिर उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “हालांकि, बाद में, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, वो तो प्रेम हमारे साथ किए। मोहब्बत हमारे साथ, शादी मोदी साहब के साथ किए। ये हाल ही में हुआ। ये कैसे हुआ, मुझे मालूम नहीं है।” यह टिप्पणी सुनते ही सदन में मौजूद सभी सदस्य हंसने लगे, विशेष रूप से पीएम मोदी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। साथ ही, जयराम रमेश भी इस मज़ाक पर हंसते नजर आए।

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में सदन के सुचारू संचालन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “सदन ज्यादा से ज्यादा चलना चाहिए। सभी सांसदों की बातों को सुना जाना चाहिए। मिलकर काम करना चाहिए। ये बड़ी ताकत है। जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि रिटायर होने वाले कुछ साथी वापस आएंगे, तो कुछ नहीं आएंगे, लेकिन पब्लिक लाइफ में रहने वाले सदस्यों का कभी रिटायरमेंट नहीं होता।

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सभी सांसदों को मिलकर काम करना चाहिए और जनता के हित में निर्णय लेना चाहिए। उनका मानना है कि जब सभी दल और सदस्य मिलकर काम करते हैं तो जनता को सही निर्णय और समाधान मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button