लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तैयार हो जाइए: आईपीएल 2026 में लाइव मैच का पूरा शेड्यूल और टिकट रेट्स
आईपीएल 2026 की शुरुआत एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी, जिसमे पिछली चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी, ये मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी एक बार फिर इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए पूरी तरह बेताब है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी शहर में 7 रोमांचक मुकाबले होंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह है।
टूर्नामेंट के शुरुआती 16 दिनों के लिए कुल 20 मैचों का शेड्यूल घोषित किया गया है। इस दौरान चार डबल हेडर मुकाबले भी होंगे, जो 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को खेले जाएंगे। डबल हेडर वाले दिनों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बाकी मैचों का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।

स्टेडियम में जाकर मैच का अनुभव क्रिकेट प्रेमियों के लिए हमेशा ही एक अलग रोमांच लेकर आता है। यदि आप भी आईपीएल 2026 का लाइव अनुभव लेना चाहते हैं, तो टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन काउंटर दोनों माध्यमों से आसानी से खरीदे जा सकते हैं।
इस साल पहली बार मोबाइल टिकट (एम-टिकट) की सुविधा भी शुरू की गई है। इसका मतलब है कि एम-टिकट रखने वाले दर्शकों को हार्ड कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्टेडियम में प्रवेश अब और भी तेज और आसान हो जाएगा, लेकिन ध्यान रहे कि यह टिकट किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने फैंस के लिए इस बार खास “एलएसजी ब्रिगेड” मेंबरशिप लॉन्च की है। 4,999 रुपये की इस मेंबरशिप के जरिए दर्शक इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों का लाइव आनंद ले सकेंगे।
फ्रेंचाइजी ने टिकट की दरें भी जारी कर दी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में करेगी। दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री रविवार देर शाम से शुरू कर दी गई है, जिससे फैंस के बीच मुकाबलों को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
टिकट की कीमतें इस प्रकार:
जनरल स्टैंड – 1,000 रुपये से शुरू
नार्थ गैलरी – 2,000 रुपये से शुरू
साउथ गैलरी – 3,000 रुपये से शुरू
नार्थ प्लेटिनम लान – 12,000 रुपये
साउथ प्लेटिनम लान – 15,000 रुपये
नार्थ लाउंज – 17,500 रुपये
साउथ लाउंज – 20,000 रुपये
सुपर जायंट्स लाउंज – 40,000 रुपये



