Trending

फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज

अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल में इमरान एक बार फिर ‘शिवम पंडित’ के किरदार में नजर आएंगे। टीजर में उनका गंभीर और भावनात्मक अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इस बार फिल्म में उनकी जोड़ी दिशा पाटनी के साथ बनी है, जिनकी भी टीजर में संक्षिप्त झलक दिखाई गई है।

 

टीजर की शुरुआत शिवम पंडित के संवाद, “कुछ कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है,” से होती है। इसके बाद इमरान का किरदार अपने अतीत और नई जंग के बीच संघर्ष करता नजर आता है। बैकग्राउंड में मुस्तफा जाहिद की आवाज में फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘तो फिर आओ’ सुनाई देता है, जो टीजर को भावनात्मक और प्रभावशाली बनाता है। फिल्म में शबाना आज़मी भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

 

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। मेकर्स का दावा है कि ‘आवारापन 2’ पहले भाग की भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए रोमांस, एक्शन और इमोशन का नया सफर दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button