Trending

महेश भट्ट को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा खुलासा

अभिनेत्री और निर्माता पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने परिवार से जुड़ा एक भावुक और निजी खुलासा किया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है। एक इंटरव्यू में पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट और सौतेली मां सोनी राजदान के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि महेश भट्ट की पहली शादी टूटने के बाद सोनी राजदान को काफी पछतावा महसूस होता था। पूजा ने एक पुरानी बातचीत को याद करते हुए कहा कि सोनी ने उनसे कहा था कि उन्हें इस पूरे मामले को लेकर बहुत बुरा लगता है।

 

पूजा ने बताया कि उन्होंने सोनी राजदान से कहा था कि कोई भी मजबूत रिश्ता तब तक नहीं टूटता, जब तक उसमें पहले से दरारें न हों। उनका मानना था कि अगर रिश्ते पूरी तरह मजबूत हों तो किसी तीसरे व्यक्ति के लिए उसमें जगह बनाना संभव नहीं होता। बातचीत के दौरान पूजा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी मां से पहले ही पिता और सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। उन्होंने बताया कि एक रात महेश भट्ट ने खुद उन्हें इस बारे में बताया था और कहा था कि उनकी जिंदगी में कोई और आ गया है, लेकिन इससे बेटी के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं होगा।

 

पूजा भट्ट ने कहा कि उन्हें यह बात अपने माता-पिता से सीधे सुनना ज्यादा बेहतर लगा, बजाय इसके कि वह इसे किसी मैगजीन या लोगों की गॉसिप के जरिए जानतीं। उन्होंने स्वीकार किया कि उस दौर में उनकी मां को काफी तकलीफ हुई थी, लेकिन इसके बावजूद परिवार में आपसी सम्मान बना रहा।

 

गौरतलब है कि महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी, जिनसे पूजा और राहुल भट्ट हैं। बाद में उन्होंने अभिनेत्री सोनी राजदान से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।

Related Articles

Back to top button