रोमांचक मुकाबलों में जीत के साथ लुधियाना के राम प्रकाश बने चैंपियन
लखनऊ। भारतीय रेलवे के लिए खेलने वाले लुधियाना के राम प्रकाश ने बेहद आक्रामक और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चेस महाराजा सीरीज-1 रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में…

लखनऊ। भारतीय रेलवे के लिए खेलने वाले लुधियाना के राम प्रकाश ने बेहद आक्रामक और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चेस महाराजा सीरीज-1 रैपिड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा रविवार को आयोजित तीन लाख रुपये की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में राम प्रकाश ने 10 राउंड में से 9.5 अंक हासिल किए।
पिछले 25 वर्षों में राजधानी के सबसे बड़े शतरंज आयोजन रहे इस टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों को खासा उत्साहित किया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट सीनियर समिति की अध्यक्ष प्रियंका “शैली” मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
हाल ही में देहरादून इंटरनेशनल ओपन के विजेता रहे राम प्रकाश ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक ड्रॉ सतना के सौरभ चौबे के खिलाफ खेला। आरा के सुधांशु रंजन ने 8.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो एकमात्र मुकाबला राम प्रकाश के खिलाफ हारे।
इस टूर्नामेंट में मुकाबले इतने प्रतिस्पर्धी रहे कि तीसरे स्थान पर सात खिलाड़ियों ने 8-8 अंकों के साथ संयुक्त रूप से जगह बनाई। इनमें कैंडिडेट मास्टर कानपुर के दीपक कटियार, सतना के सौरभ चौबे, प्रयागराज के स्पर्श यादव, दिल्ली के जगरीत मिश्रा, लखनऊ के आरिफ अली, वाराणसी के आभास कुमार श्रीवास्तव और आरा के हिमांशु रंजन शामिल रहे।
सीनियर सिटीजन वर्ग में दिल्ली के हरिओम शर्मा ने 7.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। कानपुर के अनिल बाजपेयी और लखनऊ के पंकज सक्सेना 7-7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वाराणसी की सुमन कुमारी को 7 अंकों के साथ शीर्ष स्थान मिला। कानपुर की शिमोन लता 5.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विभिन्न रेटिंग श्रेणियों में कानपुर के गुफरान ने 1400-1550 वर्ग में 7.5 अंक के साथ जीत दर्ज की। लखनऊ के रवि शंकर ने 1551-1700 वर्ग में 7 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कानपुर के प्रशांत पांडेय अनरेटेड वर्ग में 7.5 अंकों के साथ अव्वल रहे।
इसके अलावा आयु वर्गों में लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इनमें लक्ष्य द्विवेदी (अंडर-16), सारांश शुक्ला (अंडर-15), शौर्य चहल (अंडर-14), अरुण कुमार (अंडर-13), यश कुमार अग्रहरि (अंडर-12), आद्विक माहेश्वरी (अंडर-11), आरव सिंह (अंडर-10) और उत्कृष्ट मिश्रा (अंडर-9) अपने-अपने वर्गों में विजेता बने।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने 3-0 से अपने नाम की जीत
एकाना स्टेडियम में खेली जा रही विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में पंजाब शेरनिज़ और बेंगलुरु थंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीत लिए। पंजाब ने हैदराबाद हैरियर्स को तीनों सेट में शिकस्त दी, जबकि बेंगलुरु ने राजस्थान क्वींस को हराकर जीत दर्ज की।
गीता यूनिवर्सिटी की शानदार जीत, एसजीआरआरयू और आईआईएलएम का भी दिखा दम
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के दूसरे दिन गीता यूनिवर्सिटी, एसजीआरआरयू देहरादून और आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
संतोष सूरी की याद में मीडिया क्रिकेट गुरुवार से
त्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुवार से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संतोष सूरी की याद में इकाना मीडिया टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता में पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया और उपविजेता दूरदर्शन समेत छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे।
पंजाब हॉकी लीग के तीसरे सीजन का आगाज, मनप्रीत, हार्दिक और दिलप्रीत बने ब्रांड एंबेसडर
भारतीय हॉकी के भविष्य को नई दिशा देने वाली पंजाब हॉकी लीग के तीसरे सीजन का आगाज कल यानी 19 नवंबर से यहां ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा।
