उत्तराखंड में 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

नौ जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 14 आईपीएस का तबादला

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 11 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किए हैं। इनमें विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है।

सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से जारी तबादला सूची में उदयराज सिंह को अपर सचिव गन्ना चीनी, हरीश चंद्र कांडपाल बने उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर और बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की नई जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा और जय भारत सिंह बने अपर जिलाधिकारी प्रशासन नजूल उधमसिंह नगर,जगदीश चंद्र कांडपाल से हटा अपर जिलाधिकारी प्रशासन नजूल उधम सिंह नगर का प्रभार, कौस्तुभ मिश्र बने डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर, दयानंद सरस्वती बने नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार, राकेश चंद्र तिवारी बने डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर, बृजेश कुमार तिवारी बने डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button