30 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में

1030: भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले लुटेरे गजनी के सुल्तान महमूद गजनवी की मौत आज ही के दिन हुई थी।
1563: आज ही के दिन साल 1563 में यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया था।
1598: अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन आज ही के दिन साल 1598 में किया गया था।
1789: जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1843: मराठी उपन्यासकार और संपादक रामचन्द्र भीकाजी गुंजिकर का जन्म।
1863: ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसैना की कमान ब्रिटिश एडमिरल को सौपी गई थी।
1870: भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का जन्म।
1896: आध्यात्मिक गुरू माँ आनंदमयी का जन्म।
1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए।
1909: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज का जन्म।
1927: भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश और भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का जन्म।
1936 : महात्मा गांधी वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने गए।
1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की। दुनिया से यहूदियों का नामो निशान मिटा देने का ख्वाब देखने वाले जर्मन तानाशाह हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।
1956: अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हुई थी।
1958 : शेख अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया था।
1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट काँड की ज़िम्मेदारी ली हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
1975: वियतनाम युद्ध का अंत हुआ, उत्तरी वियतनाम ने जीत हासिल की। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा।
1988: राज कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला।
1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर ।
1991 : अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट। शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ।
1992: गैस त्रासदी के सात साल से अधिक समय बाद, भोपाल की एक अदालत ने भारत में कार्बाइड की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।
1993: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया।
1996: छह राज्यों के 445 केंद्रों में दोबारा मतदान।
1998: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को केयर इंटरनेशनल का मानवीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008: चालक रहित विमान “लक्ष्य” का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2011: यूनेस्को द्वारा पहली बार आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय जैज़ दिवस मनाया गया।
2020 : हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन।



