बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन यूनिट का किया उद्घाटन

केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी और सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में आत्मनिर्भर हाई स्पीड बुलेट ट्रेन कोच प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया। इसे कर्नाटक के लिए आने वाले रेलवे प्रोजेक्ट्स की एक सीरीज बताई।
नई फैसिलिटी को आदित्य प्लांट कहा जाता है. ये भारत की स्वदेशी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन जिसे B-28 के नाम से जाना जाता है के लिए कोच बनाएगी। इस प्रोजेक्ट को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और बीईएमएल (BEML) मिलकर डिजाइन कर रहे हैं।
वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन का आत्मनिर्भर वर्जन बी-28 आईसीएफ (B-28 ICF) और बीईएमएल (BEML) मिलकर डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैन्युफैक्चरिंग बीईएमएल (BEML) की खास तौर पर डिजाइन की गई फैसिलिटी, आदित्य प्लांट में होगी। ये रोबोटिक लेजर वेल्डिंग सिस्टम सहित एडवांस्ड, हाई-प्रिसिजन मशीनों से लैस है. उन्होंने कहा कि पहला प्रोटोटाइप अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है और 2027 के आखिर तक पूरी तरह तैयार होने का टारगेट है।



