Trending

सिंगापुर ओपन: मुश्किल परिस्थितियों में भी गगनजीत भुल्लर का जलवा, टॉप-5 में बरकरार

भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने मुश्किल परिस्थितियों के बीच तीसरे दौर में 72 (एक ओवर) का स्कोर बनाया, लेकिन इसके बावजूद वह शनिवार को यहां जारी सिंगापुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष पांच में हैं।

इस 20 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया के जियोंगवू हाम शीर्ष स्थान पर कायम हैं। उन्होंने तीसरे दिन 68 का स्कोर बनाया और शुरुआती तीनों राउंड में बढ़त बनाए रखी है।

भुल्लर का कुल स्कोर अब छह अंडर 207 है और वह थाईलैंड के जैज़ जनेवट्टानानोंड (68-66-73) तथा पाकिस्तान के अहमद बेग (69-71-67) के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

अन्य भारतीय खिलाड़ी पुखराज सिंह गिल (71-70-72) संयुक्त 45वें स्थान पर हैं। कट में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी करनदीप कोचर ने तीसरे दौर में छह ओवर 77 का स्कोर किया और वह संयुक्त 67वें स्थान पर खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button