Trending

रियाल मैड्रिड यूथ टीम बनी यूरोपियन चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में क्लब ब्रुग को हराया

रियाल मैड्रिड ने पेनल्टी शूटआउट में क्लब ब्रुग को हराकर यूईएफए यूथ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर यूरोपियन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

यह टूर्नामेंट अंडर-19 टीमों के लिए आयोजित किया जाता है और इसे जूनियर वर्ग की चैंपियंस लीग भी कहा जाता है। रियाल मैड्रिड के लिए यह जीत खास राहत लेकर आई है, क्योंकि उसकी सीनियर टीम हाल ही में चैंपियंस लीग से बाहर हो गई थी।

स्विट्जरलैंड में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय और अतिरिक्त समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा, जिसके चलते विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

@lafabricacrm

रियाल मैड्रिड के गोलकीपर जेवियर नवारो ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 4-2 से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने क्लब ब्रुग के नईम अमेनगई और टियान कोरेन के पेनल्टी शॉट्स को रोक दिया।

यूईएफए यूथ लीग के 12 साल के इतिहास में यह स्पेनिश क्लब का दूसरा खिताब है। यह उपलब्धि उनकी सीनियर टीम के चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के सिर्फ पांच दिन बाद हासिल हुई।

Related Articles

Back to top button