Trending

एलएसजी की साख दांव पर, राजस्थान के सामने जीत की लय कायम रखने की चुनौती

आईपीएल

लखनऊ: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स से होगा।

22 अप्रैल, बुधवार को होने वाले इस मैच में एक तरफ राजस्थान की टीम लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी है, तो दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ अपनी खोई लय वापस पाने की कोशिश में है।

इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, जहां लाल मिट्टी के कारण गेंद को अतिरिक्त उछाल मिलता है और स्पिन गेंदबाजों को अच्छी पकड़ मिलती है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता, खासकर शुरुआती ओवरों में नई गेंद के खिलाफ।

साभार : गूगल

इस मैदान पर अक्सर लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। कटर फेंकने वाले तेज गेंदबाज और लेग स्पिनर्स मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए दोनों टीमों के बल्लेबाजों को धैर्य और समझदारी के साथ खेलना होगा।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन के दम पर मजबूत नजर आ रही है। वहीं, लखनऊ को खासतौर पर अपने मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार करना होगा।

हालांकि, घरेलू परिस्थितियों का फायदा लखनऊ के पक्ष में जा सकता है। अगर टीम पिच की प्रकृति को सही तरीके से भुनाने में सफल रहती है, तो वह राजस्थान की जीत की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकती है।

इकाना के आंकड़ो पर एक नजर (24 मैच)

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 9
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत: 14
  • औसत स्कोर: 173.46
  • न्यूनतम स्कोर: 108 (एलएसजी vs आरसीबी, 2023)
  • अधिकतम स्कोर: 235/6 (केकेआर vs एलएसजी, 2024)

Related Articles

Back to top button